खेलCricket

पहले एकदिवसीय में भारत को मिली हार, van der और Bavuma ने खेली शानदार शतकीय पारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने धीमी शुरुआत की, 18 वें ओवर में उनका स्कोर 68/3 था इसके बाद Bavuma और Van der के बीच दोहरे शतक की साझेदारी ने टीम को एक सम्मानजनक स्थिति पर ला दिया। 50 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 296/4 था।

दक्षिण अफ्रीका के तरफ से कप्तान Bavuma और van der ने शानदार शतक जड़ा। Bavuma ने 143 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौको की मदद से 110 रन बनाए तो वहीं दूसरी छोर से van der ने 96 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

इससे पहले de Cock(27), Malan(6) और Markram(4) ने जल्दी ही पवेलियन की ओर रुख कर लिया। भारत की ओर से Bumrah ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। दूसरी ओर, भारत ने एक स्थिर शुरुआत की, लेकिन अपनी पारी के दूसरे भाग में अपनी गति खो दी।

297 रनों का पीछा करते हुए, भारत ने Rahul को सस्ते में खो दिया, Dhavan और Kohli ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। भारत की ओर से Dhavan ने सर्वाधिक 79 रन बनाये दूसरी ओर Kohli ने 51 रनों की पारी खेली। पारी के अंत में Shardul Thakur(50) ने अपने एकदिवसीय करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका के तरफ से Ngidi, Shamsi और Andile ने सर्वाधिक दो – दो विकेट हासिल किये।

van der को उनके 129 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली है। अब देखना ये है की दूसरे एक दिवसीय में भारत सीरीज को बराबर कर सकता है या नहीं।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button