राशिफल

Aaj ka Rashifal दिनांक 12 अक्टूबर 2021: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

जानिये 12 अक्टूबर 2021 का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए Aaj ka rashifal

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज सायंकाल के समय आपके कुछ पड़ोसी व व्यापारी मित्र आपके घर आ सकते हैं, जिनके मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न होंगे। संतान के लिए आज आप कोई ऐसा निवेश करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपको अपने भाई व बहनों से किसी भी वाद विवाद में नहीं पड़ना है।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। आप अपने व्यापार के लिए लंबे समय से जो भागदौड़ कर रहे थे, आज वह सफल होगी और आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आज आप चैन की सांस लेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे उनकी कुछ समस्याओं को भी सुनेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह भी पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके हाथ एक साथ कई काम आ सकते हैं, जिससे आपकी व्याकग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। आज आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों से भी जुड़े रहेंगे, जिनका आप भविष्य में लाभ उठाएंगे। आज यदि आप आय को ध्यान में रखकर व्यय नहीं करेंगे, तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज आपके पास कोई अहम काम नहीं होगा, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य की ओर रुख करना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने जा रहे हैं, तो उसमें उसके जरूरी कागजात जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपकी यह संपत्ति आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। यदि आज आप अपने माता-पिता से सलाह लेकर किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आपको ऑफिस में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको बहुत सफलता हाथ लगेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज संतान की शिक्षा से संबंधित कोई अहम जानकारी लेने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का मौका भी मिल सकता है। आज आप अपना कुछ धन मौज मस्ती में भी व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी और नौकरी की तलाश में है, तो उसमें भी आज उन्हें सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि करवाने पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं और आज आप अपने घर की कुछ जरूरी चीजों के लिए भी शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको इसमें ध्यान देना होगा कि आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने किसी सहयोगी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें उन्हें अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है। विवाह योग के जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने साथ-साथ दूसरों की जिम्मेदारियों का बोझ उठाएंगे, जिसके कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी, लेकिन आज आपको ध्यान देना होगा कि दूसरों की मदद देखकर, कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज भाई व बहन के रिश्ते में कोई वाद-विवाद पनते है, तो आपको इसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। प्रेम जीवनजी रहे लोगों के बीच आज कोई तनाव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। जीवनसाथी को भी आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आपने किसी संपत्ति के खरीदने का मन बनाया है, तो आज आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी, जिससे आपके संपत्ति में इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्य के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज का दिन और दिनों की तुलना से बेहतर व्यतीत करेंगे, लेकिन सत्ता पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपको प्रसन्नता देगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि किसी कदम को उठाएंगे, तो भविष्य में वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन नयी योजनाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आप अपने किसी परिजन से सलाह ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उन्नति भरा रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज कोई छोटा मोटा नुकसान हो सकता है, जिसके लिए उन्हें सतर्क रहना होगा। नौकरी कर रहे जातक यदि आज किसी छोटे-मोटे रोजगार से जुड़ना चाहते हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज सुबह से ही आपको शुभ सूचनाएं प्राप्त होती रहेंगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आज आपको अपने व्यापार में जोखिम उठाना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर उठाये, नहीं तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड सकता है। ससुराल पक्ष भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज उनके पेंडिग काम को करने के लिए चेतावनी मिल सकती है, जिसके कारण उनके अधिकारियो से उन्हे डांट भी खानी पड़ सकती है, इसलिए व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज रात्रि के समय आपके घर कोई रिश्तेदार आ सकता है, जिसके कारण आप सभी व्यस्त रहेंगे। आज यदि आप अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर किसी बिजनेस डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ अवश्य देंगी।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button