राशिफल

Aaj ka Rashifal दिनांक 18 अक्टूबर 2021: आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह का पहला दिन

जानिये 18 अक्टूबर 2021 का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए Aaj ka rashifal

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज के दिन आप आत्मकेंद्रित होकर खुद में बेहतर बदलाव लाने की कोशिश करते नजर आएंगे। चंद्रमा आज आपके द्वादश भाव में विराजमान होंगे इसलिए बेवजह के खर्चे हो सकते हैं, यदि आप दिन की शुरुआत में ही सही बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

जिस सुखद दिन की कामना आप करते हैं वो दिन आज हो सकता है। आज के दिन इस राशि के कुछ जातक जीवन की नई शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों को अपनी पहली जॉब मिल सकती है, कुछ अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं वहीं कुछ लोग प्रेम या शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आपके एकादश भाव में चंद्रमा आज आप पर कृपा बरसाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आपके दशम भाव में स्थित चंद्रमा कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे फल प्रदान करेंगे। इस राशि के कुछ जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन कार्यक्षेत्र में मिल सकती है। यदि पारिवारिक कारोबार करते हैं तो उसमें भी फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

चंद्र देव आज आपके नवम भाव में विराजमान होंगे। आज के दिन इस राशि के कुछ जातकों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यदि व्यवसाय के संबंध में यात्रा करेंगे तो आज के दिन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। इस राशि के जो जातक किसी परीक्षा में बैठने वाले हैं या नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वाले हैं उनको भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज के दिन कन्या राशि के लोगों को कार्यस्थल पर किसी विपरीत लिंगी कर्मचारी सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे। जिन लोग अभी तक सिंगल हैं वो किसी खास से आज के दिन मुलाकात कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को लेकर इस राशि वालों को सावधान रहना होगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। आज आज के दिन चंद्रमा आपके अष्टम भाव में होंगे इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। पेट से संबंधित समस्याएं इस राशि के जातकों को हो सकते हैं। किसी वजह से आपका मन आजे के दिन उदास रह सकता है। मन की चंचलता को दूर करने के लिए योग-ध्यान का अभ्यास करें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज के दिन तुला राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि बीते समय में आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहे हैं तो किसी पुरानी बीमारी के लक्षण फिर से दिख सकते हैं। आज के दिन आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर खुद को दुरुस्त रखने की कोशिश करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) 

आपके पंचम भाव में आज चंद्रमा विराजमान होंगे इसलिए शिक्षा से जुड़े कार्यों में इस राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। इस राशि के नव विवाहित दंपत्तियों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक भी आज के दिन होने की संभावना है। यदि किसी से एकतरफा प्रेम करते हैं तो आज के दिन उनके ख्यालों में डूबे नजर आ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

इस राशि के जो जातक सरकारी क्षेत्र में कार्य करते हैं उनको किसी तरह का सम्मान आज के दिन प्राप्त हो सकता है। आपके चतुर्थ भाव में विराजमान चंद्रमा आपको पारिवारिक जीवन में भी सुखद अनुभव कराएंगे। इस राशि के जो जातक वाहन या मकान खरीदना चाहते हैं उनका सपना भी आज के दिन पूरा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मकर राशि के जातकों को आज के दिन गले से संबंधी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आज आपको ज्यादा ठंडे भोज्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिल सकती है। मकर राशि के कुछ जातक दोस्तों के साथ किसी एडवेंचरस जगह घूमने का प्लान भी आज बनाते नजर आ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

चंद्रमा आज आपके द्वितीय भाव में रहेंगे इसलिए अपने पड़ोसियों और सहकर्मियों के साथ आज के दिन आपको सोच-समझकर बातचीत करने की सलाह दी जाती है। इस राशि के जिन जातकों के जीवन में धन से जुड़ी समस्याएं बीते समय में चल रही थी वह आज के दिन दूर हो सकती हैं। आंखों का आज के दिन इस राशि के लोगों को विशेष ख्याल रखना होगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आपके स्वभाव में आज के दिन विनम्रता देखने को मिलेगी। आप अपने सौम्य स्वभाव से कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में सबका दिल जीत पाने में कामयाब होंगे। मानसिक समस्याओं से निजात पाने के लिए आज के दिन इस राशि के जातक अपने किसी विश्वासपात्र दोस्त से बात कर सकते हैं, ऐसा करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button