राशिफल

Aaj ka Rashifal दिनांक 19 नवंबर 2021: आज कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

जानिये 19 नवंबर 2021 का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए Aaj ka rashifal

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों की अपने किसी बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वह उनका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको कुछ सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में भी यदि आपने पिछले कुछ समय पहले कुछ योजनाएं लागू की थी, तो वह आज आपको लाभ दे सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको व्यापार में भी दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिसके कारण आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे। यदि आज नौकरी कर रहे जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। नौकरी में भी आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे और किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे। व्यापार में आज आपको अत्यधिक निवेश करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कार्य की आज लोग तारीफ करेंगे, जिसके कारण उनके मित्रों व जन समर्थन में और भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फायदा रहेगा। आज परिवार के लोग आपका हर मामले में साथ देंगे व आपको नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में आज कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आपका मन परेशान है, तो वह चिंताएं व्यर्थ की होगी, इसलिए उन्हें छोड़ दे। आज आपको अपने घर व व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले सोच विचार करना होगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को मेहनत से करेंगे वही पूरा होगा। यदि आप किसी कार्य को दूसरों से करवाने की सोचेंगे, तो वह भविष्य के लिए लटक सकता है। विधार्थियो को अपने गुरुजनों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। यदि कोई समस्या लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी आज किसी परिजन की मदद से समाप्त हो सकती है। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम से फलदायक रहेगा। आज आपके घर परिवार में कुछ ऐसी समस्याएं उत्पन्न होगी, जिन्हें देखकर आपको मानसिक तनाव होगा, लेकिन फिर भी आपको धैर्य रखकर उन समस्याओं को सुलझाने की ओर ध्यान देना होगा। आज आप दिन का काफी समय दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आप पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। नौकरी कर रहे जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) 

आज आपको हर मामले में भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने साथियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके बनते हुए कामों को बिगाडने की कोशिश कर सकते है। आज आपको अपने अधिकारियों से भी मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपको आसानी से प्राप्त होगी।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और इसमें सफल भी अवश्य होंगे, इसमें आपको कुछ लाभ भी हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आज आपको अपनी रोजमर्रा के कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी है। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ विशेष विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे। आज आप सायंकाल के समय कुछ धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप दूसरों की मदद करने में भी काफी समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी। जीवनसाथी को आज आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि आज माता या पिता से आपको बहसबाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आप किसी की भूमि, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपको बिना विघ्न के उपलब्ध होगी। आज आप यदि अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाएंगे, तो उसके बारे में पूर्ण जानकारी रखें और परिवार के किसी सदस्य से सलाह अवश्य ले। आज आपके अधिकारी भी पीछे आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है यदि आपकी संतान से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही थी तो आज आप उनका समाधान खोजने में व्यस्त रहेंगे। आप किसी खास उपलब्धि के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी आज के कंपटीशन में हिस्सा ले सकते हैं। मौसम के कारण आज आपके स्वास्थ्य में कुछ भी कारण हो सकते हैं जिनके कारण आप परेशान रहेंगे हो सकते हैं।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button