FEATUREDराशिफल

Aaj ka Rashifal दिनांक 21 सितंबर 2021: कैसा रहेगा आज का दिन, जानें अपना राश‍िफल

जानिये 21 सितंबर 2021 का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए Aaj ka rashifal

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज आपकी सामाजिक व राजनैतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसका आप लाभ उठाएंगे, व्यापार कर रहे जातक आज अपने व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभ दिलाएगा। राजनीति से जुड़े जातको को जनसमर्थन का लाभ मिलेगा। यदि आपके जीवन साथी को कोई स्वास्थ्य समस्या रही, तो आगे चलकर आपको उसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आज अधिक लाभ के चक्कर में व्यापार में अधिक जोखिम बिल्कुल ना उठाएं। यदि ज्यादा उठाया तो आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज आपको सभी कार्यों को सम्भल कर करना होगा, क्योंकि आपके सामने एक साथ कई समस्याएं आकर खड़े हो जाएंगी, जिन्हें देखकर आपको घबराना नहीं है व उनका डटकर सामना करना होगा। व्यापार में भी आज आपके शत्रु आपके लिए कोई नुकसान का सौदा करवाने के लिए तैयार रहेंगे। यदि आज आप व्यापार के लिए कोई डील भी फाइनल करेंगे, तो उसमें किसी के बहकावे में नहीं आना है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसका उतना ही लाभ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्नचित्त हो उठेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव पर भी आज आप मोहर लगा सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। यदि कोई वाद-विवाद होता है, उसमें जीवनसाथी आपके साथ खड़ी नजर आएंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज नई ऊर्जा का संचार होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे, इसका फल आपको अवश्य मिलेगा। आज आपको अपनी शॉन शौकत पर पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है, क्योंकि इसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपने व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की खोज में लगेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप अपनी परीक्षा में आ रही बाधा को दूर कर सकेंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखकर किसी भी वाद-विवाद के होने पर अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने माता पिता को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन संतान की सेहत आज कुछ नरम गरम रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने किसी भी विरोधी की आलोचना पर ध्यान ना देखकर, उससे बचने की कोशिश करनी होगी। सायंकाल के समय आज किसी अतिथि के आगमन से आपका धन खर्च बढ़ सकता है, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ सकता है। यदि आपके व्यवसाय में आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि यदि आपको कोई कष्ट चल रहा है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के सुझावों का आज स्वागत होगा, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगे और अधिकारियों के द्वारा पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आपको राज्य और समाज की ओर से भी वांछित सहयोग प्राप्त होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके मन में उत्साह रहेगा। आज आपको अपने दैनिक खर्चा पर लगाम लगाने होगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपकी आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ सकते हैं। आपके परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। भाइयों के साथ यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत करने का रहेगा आज आप अपने माता पिता के साथ किसी परिजन के घर भी जा सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार के किसी खास काम की चिंता भी सता सकती हैं, इसके लिए आपको अपने भाई से मदद लेनी पड़ सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है और वह भी आज मिलवा सकते हैं। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए भरपूर लाभ लेकर आएगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आप की इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लाभ से संतुष्ट होंगे, जिसके कारण आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की इच्छाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी मिल सकती है, जो आपके फायदे के लिए होगी। घर में यदि आज किसी सदस्य से कोई बहस बाजी हो, तो आपको अपने धैर्य को बनाए रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन योजनाओं पर निवेश करने का दिन रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज आपने सीनियर की मदद से तरक्की मिलेगी, जिससे वह प्रसन्न होंगे। आज आप अपनी संतान को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। माता पिता के आशीर्वाद से आप अपने जिस भी कार्य को करेंगे, वह आपको सफलता अवश्य देगा। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी नई नौकरी की तलाश में लगे हैं, तो कुछ समय के लिए ठहर जाए।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आप आज आप पूरा दिन व्यवसाय की उधेड़बुन में ही व्यतीत कर देंगे, जिसके कारण आपको शाम के समय थकान का अनुभव होगा और सर दर्द थकान आदि के कारण आज थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन संतान की पदोन्नति देख आज आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवन साथी के प्रति केयरफुल नजर आएंगे। यदि आज आपको कोई चिंता सताएगी, तो आप अपनी वाकपटुता के कारण उसे शीघ्र ही समाप्त कर देंगे। रात्रि के समय आपके घर के अतिथि का आगमन हो सकता है।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button