राशिफल

Aaj ka Rashifal दिनांक 24 नवंबर 2021: इन पांच राशियों पर बरसने वाली है गणेश जी की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

जानिये 19 नवंबर 2021 का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए Aaj ka rashifal

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज का दिन आपका अपने व्यापार की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा। आज आपको भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण से भी कुछ बदलाव लग सकता है, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन वह आपको कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपको मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में आज कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके सहयोग से आपको भविष्य में लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातक यदि आज किसी व्यवसाय को करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो वह उसे करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे व भाग्य के दृष्टिकोण से वह उत्तम रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है। यदि उनको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी ऐसे अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप को ना चाहते हुए भी धन व्यय करना पड़ेगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको भविष्य में कुछ लाभ के नये रास्ते दिखायेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपको उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य को करने की चेष्टा करेंगे। घर परिवार में सायंकाल के समय आज आपको किसी सदस्य के विवाह की सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको नौकरी में अपने किसी सहयोगी की तरक्की को देखकर ईष्या होगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। सायंकाल के समय आज आपको लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। पिताजी के सहयोग से आज आपको कोई भूमि, वाहन अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप अपने किसी के भी भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो बहुत ही सोच विचार करें, नहीं तो भविष्य में आपको उस फैसले के लिए सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने व्यापार के किसी भी निर्णय को बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा, नहीं तो आगे चलकर आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आज कहीं पर बहस व टकराव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे दूर रहना ही बेहतर होगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन आप अपने परिवार के किसी महत्वपूर्ण योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे। यदि आपका अपने भाइयों से किसी संपत्ति संबंधित कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको, लेकिन कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेगे। आज आप अपने निकटतम मित्र की सलाह से लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) 

आज का दिन आप अपने व्यापार के कुछ नयी व्यवस्थाओं को बनाने में दिन व्यतीत करेंगे। यदि आज व्यवसाय में परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे, तो वह भी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आज आपके परिवार में कोई कलह चल रही है, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आज आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको व्यापार में कुछ नई योजनाएं मिलेंगी, जिनके कारण आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपको अपने व्यापार में लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आप व्यवसाय में नई योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता में आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने जरूरी कार्यों को पहले पूरा करें, उनके लिए समय अवश्य निकालें। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान से कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को आपसे लाभ हो सकता है। आज आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने के लिए व अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे व आज अपने लिए थोड़ा समय निकाल लेंगे। आज आपके कुछ परिजन आपकी तरक्की देख कर आप से ईष्या कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी भी आलोचना पर ध्यान नहीं देना है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मंगल कार्यों के लिए रहेगा। आज आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने किसी मित्र के सहयोग से तरक्की पा सकते हैं, जिसके कारण आप उनके लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button