राशिफल

Aaj ka Rashifal दिनांक 25 नवंबर 2021: गुरु पुष्य नक्षत्र पर इन राशियों को हो सकता है लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

जानिये 25 नवंबर 2021 का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए Aaj ka rashifal

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। आज आपके अच्छे कार्यों से आपका गौरव बढे़गा, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आपको आज अपने पिताजी की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। आज आपको घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त प्राप्त होगा, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज आपकी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आपको हर्ष होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में आज कुछ नई अनुभूति होगी और आप किसी भी समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत है, तो उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ मौज मस्ती व गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। यदि संतान से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो उनका समाधान आज आप अपने पिताजी की मदद से निकालने में सफल रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपके प्रमोशन जैसी कोई शुभ सूचना मिल सुनने को मिल सकती हैं, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य आपके लिए सायंकाल के समय किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि आपकी माता जी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में भी वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने भी जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप अपने आप को सफल महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी कुछ समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना पड़ेगा, तभी आप उनका समाधान खोजने मे सफल रहेंगे। यदि आज अपने व्यापार में धन का लेनदेन किया, तो उसमें अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

नौकरी कर रहे जातकों के उत्तरदायित्व में आज बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन वह धन आपका अपव्यय होगा, इसलिए आज आपको धन व्यय करने से पहले कई बार सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी का मार्गदर्शन मिलने से आपके कई कार्य पूरे होंगे, जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी भविष्य की किसी योजना पर निवेश करने से विचार करेंगे, तभी यह योजना सफल हो पाएगी, नहीं तो उसमें आपको नुकसान हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने अपने किसी काम को अपने किसी मित्र के ऊपर डाला हुआ था, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी ससुराल पक्ष से कोई वस्तु अथवा धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कुछ ध्यान आध्यात्म की ओर भी बढेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने घर कोई पूजा पाठ भी करवा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा व आज यदि आपके ऊपर कोई परेशानी आये, तो भी आपको उसमें धैर्य रखकर उसका सामना करना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य को पूर्ण करने में सफल हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको किसी महिला साथी के सहयोग से आपके कार्य प्रभावित होंगे, लेकिन आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा, ताकि कोई विश्वासघात ना करें, इसलिए सतर्क रहें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आप अपने कुछ अनावश्यक खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उन पर रोक लगाने कोशिश कर सकते हैं। आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सतर्क रहना होगा, क्योकि इससे आपके धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लगने से आपको हर्ष होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आपको किसी भी कार्य करने से पहले धैर्य को बनाए रखना होगा, तभी आप कार्य को सफल कर पाएंगे, इसलिए जल्दबाजी में आज कोई भी निर्णय न ले, नहीं तो उसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप भौतिक सुख सुविधाओं का भी लाभ उठाएंगे। संतान की नौकरी व आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आज किसी नए कार्य के लिए निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें, इसमें आपको भरपूर लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आज आपको कुछ पेट से संबंधित कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे व कार्य क्षेत्र में भी आज आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप कुछ भविष्य की नई योजनाओं पर निवेश करेंगे। आज यदि आप किसी संस्था अथवा व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button