राशिफल

Aaj ka Rashifal दिनांक 8 नवंबर 2021: आज इन राशियों का दिन होगा शुभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

जानिये 8 नवंबर 2021 का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए Aaj ka rashifal

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आप अपनी संतान को पढ़ाई से संबंधित किसी एडमिशन को दिलाने में व्यस्त रहेंगे, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने घरेलू स्तर के सभी कामों को भी निपटाने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र से धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यस्तता के बीच भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हुआ, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकता है। यदि आज आप किसी रिश्तेदार के साथ लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि इससे आपके दोस्तों के बीच दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने बनते हुए कामों को देखकर प्रसन्न होंगे, लेकिन आपका कुछ लोग ऐसे होंगे, जो उनमें अड़ंगा डाल कर उन्हें रोकने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान होगा। आज आपको व्यर्थ के खर्चे में देनदारी से बचना होगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा, जिसका आप लाभ अवश्य उठाएंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज सामाजिक दिशा में कार्यरत लोग सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे उनकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा व परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से सफलता दायक रहेगा। आज आपको अपने किसी कानूनी वाद विवाद के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी नए काम को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अधिकारियों से बहस में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह आपके प्रमोशन व वेतन वृद्धि में बाधा डाल बन सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप किसी वस्तु की इच्छा कर रहे थे, तो वह अवश्य पूरी होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जाएंगे और आपके बीच कोई कलह है तो समाप्त होगा। यदि आपके साले व बहनोई को धन उधार दे, तो उस धन के वापस आने की उम्मीद बहुत कम है। आज आपको अपने व्यवसाय का जरूरी काम छोड़कर दूसरों के कामों में सलाह नहीं देनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके कुछ जरूरी कार्य जरुरी कार्य लम्बे समय के लिए टल सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई भी कार्य दूसरों के भरोसा नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए भविष्य में आपके लिए कोई बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं। संतान से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज आप जीवनसाथी की सलाह से समाप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आज वही कार्य करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आपको अपने व्यापार में किसी नयी परियोजना को शुरू करने का मौका मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से अपमान सहना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपके घर परिवार में कोई ऐसी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण होगी और आपको उसे निभाने में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आज आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें आप असफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपके भाग्य का उदय होगा। आज कार्य क्षेत्र में बदलाव के संकेत मिलते दिख रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज के दिन आप कुछ उलझनो से ग्रस्त रहेंगे। आज परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को आज व्यवहारिक उन्नति सहायक होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर मिलेंगे, लेकिन, आपको उन्हे पहचानना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा सकेंगे। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन राजनीति से जुड़े छात्रों के प्रभाव पर प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको आपके भाइयों का सहयोग मिलेगा व माता-पिता की सलाह से यदि किसी नए व्यवसाय को चलाएंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आपको अपने व्यापार में यदि कोई बदलाव करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। संतान को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज परिवार में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपको खुशी दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे। आज जीवन साथी के द्वारा किए गए सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप किसी विदेशी कंपनी से कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आपको उससे भी लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में यदि कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो फिर आज वह समाप्त होगी।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button