NewsFEATUREDराजनीति

Congress कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार?? CM नितीश ने दिया जवाब

सीपीआई नेता  कांग्रेस पार्टी(congress party) का दामन थामने जा रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय में उनके और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। दिल्ली पहुंची सीएम नीतीश कुमार से रविवार को जब इस संबंध में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि सीपीआई का लड़का है, कहां जा रहा है इस बारे में हम क्या कहें। कोई आदमी अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहा है।

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि राजनीत में सबकी अपनी इच्छा होती है। कन्हैया कुमार से हमलोगों का भी परिचय है। वो एक युवा है, समूह का लड़का है, लेकिन वो अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस जा रहा है। जाने दीजिए, उसके बाद ना पता चलेगा। अभी तो यह खबर समाचार पत्र में हैं। हर किसी का अपना निर्णय है।

कन्हैया कुमार का ताल्लुक बिहार के बेगुसराय है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने किस्मत भी आजमाई थी, पर वह भाजपा के गिरिराज सिंह से हार गए। बेगुसराय में भूमिहार मतदाताओं की तादाद सबसे ज्यादा है और कन्हैया कुमार भी भूमिहार है। ऐसे में वह खुद को साबित करने में विफल रहे।इसके बावजूद पार्टी मानती है कि बिहार में नए चेहरे की जरुरत है। छात्र नेता के तौर पर उन्हें संगठन बनाने का अनुभव है। बिहार कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह कहते हैं कि कन्हैया के आने से पार्टी को फायदा होगा। क्योंकि, कन्हैया वही मुद्दे और लड़ाई लड़ रहे हैं जिन्हें कांग्रेस उठाती रही है।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button