Newsजरूर पढ़ेजुर्मबड़ी खबर

हरियाणा में कांग्रेस नेता Vikas Chaudhary की दिनदहाड़े हत्या, गोलियों से भूना!

हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता Vikas Chaudhary की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। सेक्टर-9 में हमलावरों ने विकास चौधरी को 8 से 10 गोलियां मारी। विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके से 12 खोखे बरामद हुए हैं।

दिनदाहड़े हुई इस हत्या के बाद फरीदाबाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास चौधरी पर दो हमलावरों ने फायरिंग की है। फायरिंग उस वक्त हुई, जब विकास अपनी गाड़ी से जिम जा रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

कांग्रेस बोली- ये जंगलराज है

विकास चौधरी की हत्या के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि यह ‘जंगल राज’ है। किसी को कानून का कोई डर नहीं है। कल भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने वाली महिला को चाकू मार दिया गया था। विकास चौधरी की हत्या की जांच होनी चाहिए।

कौन हैं विकास चौधरी

विकास चौधरी हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता थे। विकास कुछ साल पहले ही इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ। अशोक तंवर के गुट का बताया जाता था। विकास के इनेलो छोड़ने के पीछे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलना वजह बताई जा रही थी। माना जा रहा था कि इस बार विकास, फरीदाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते थे।


ब्रेकिंग न्‍यूज, अपडेट, एनालिसिस, ब्‍लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइक, ट्विटर हैंडल फॉलो करें और गूगल प्लस पर जुड़ें

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button