FEATUREDNewsजरूर पढ़ेराजनीति

शीला दीक्षित ने राहुल गाँधी से मिलकर लिया ये बड़ा निर्णय!

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आपको बता दें की दिल्ली कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस भंग कर दी है। दिल्ली में इस समय 280 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बड़ी बैठक की। इस बैठक में दिल्ली कांग्रेस के तमाम नेता भी मौजूद थे। बैठक राहुल गांधी के निवास पर हुई थी। जिसके बाद ही दिल्ली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग करने का ऐलान किया गया। यह कार्रवाई पांच जांच सदस्यों की सिफारिश के बाद हुई।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की हार पर चर्चा की। इस बैठक में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन, महाबल मिश्रा, जेपी अग्रवाल, राजेश लिलोथिया और अरविंदर सिंह लवली के साथ-साथ पीसी चाको भी मौजूद थे। चाको दिल्ली के पार्टी प्रभारी हैं। बहरहाल, शिला दीक्षित भी इन चुनावों में उम्मीदवार थीं।

यह भी पढ़े: राज्यसभा में बहुमत के लिए BJP कर रही ‘पीछे के दरवाजे’ का इस्तेमाल, कई महत्वपूर्ण बिल पास करवाने पर नजर…

बैठक एक घंटा से ज्यादा समय तक चली। कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा की। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा से हार गई थी। कांग्रेस ने दिल्ली में 1998 से 2013 तक शासन किया, लेकिन इसके बाद से वह हर प्रमुख चुनाव हारती आई है। गौरतलब है की राहुल गांधी ने इसी तरह की बैठक छत्तीसगढ़ और हरियाणा के नेताओं के साथ भी की।


ब्रेकिंग न्‍यूज, अपडेट, एनालिसिस, ब्‍लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइक, ट्विटर हैंडल फॉलो करें और गूगल प्लस पर जुड़ें

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button