FEATUREDNewsजरूर पढ़ेबड़ी खबरभारत

Delhi Violence LIVE: अब तक 13 लोगों की मौत, जारी हुआ गोली मारने का आदेश??

Delhi Violence Live: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली (North-East Delhi) में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि 4 जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। बता दें कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर हो रही हिंसा ने उग्र शक्ल अख्तियार कर ली है। कल (सोमवार) से अब तक तोड़फोड़ और आगजनी की गई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

हिंसा वाले इलाके में पुलिस ने ये एलान किया है कि उपद्रवियों को देखते ही गोली मार दी जाएगी। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 13 लोग जान गंवा चुके हैं। इसमें शहीद हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल का नाम भी शामिल है। जबकि 2 आईपीएस अफसरों समेत 56 पुलिसकर्मी जख्मी हैं। हिंसा की घटनाओं में करीब 200 लोग घायल हुए हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हालात तनावपूर्ण हैं, इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात है। बता दें कि आज (मंगलवार) उपद्रवियों ने कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया। 

इसी बीच दिल्ली हिंसा को देखते हुए दिल्ली के 4 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसमें चांदबाग, जाफराबाद, मौजपुर और करावल नगर का नाम शामिल है। 

आपको बता दें की पुलिस ने लोगों को हिदायत दी कि वे घरों में रहें। दिल्ली में हिंसा में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 56 पुलिस वाले और 130 आम नागरिक घायल हो गए हैं। रात आठ बजे के करीब यमुना विहार के नूर-ए-इलाही चौक पर पुलिस ये एलान कर रही थी। दिल्ली पुलिस के एसीपी अनाउंसमेंट कर रहे थे, ”घरों में रहें। देखते ही गोली मारने के आदेश हैं।” यमुना विहार इलाके में धारा 144 पहले से ही लागू है।

7c न्यूज़ सभी से ये निवेदन करता है की फेक न्यूज़ से बचे और अमन और शांति बनाए रखे

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button