News

Diwali 2021: दीपावली के दिन 2 घंटे 11 मिनट रहेगा शुभ मुहूर्त, जानें कब और कैसें करें पूजा

आज दिवाली (Diwali) का पावन पर्व है. इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा करने का विधान है. आज गुरुवार भी है. गुरुवार के दिन मुख्य रूप से बृहस्पतिदेव की विधि-विधान से पूजा की जाती है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

दीपावली 2 घंटे 11 मिनट रहेगा शुभ मुहूर्त

दीपावाली पर लक्ष्मी पूजन के तीन मुहूर्त होते हैं। इन्हें प्रदोष काल, निशीथ काल और महानिशीथ काल कहा जाता है। अमावस्या तिथि 4 नवंबर 2021 सुबह 6 बजकर 3 मिनट से समापन 5 नवंबर को सुबह 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। लक्ष्मी पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 9 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट तक है। प्रदोष काल 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक व वृषभ काल 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 6 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

ऐसे करें पूजा

-दीपावली पर लक्ष्मीजी की ऐसी फोटो खरीदें, जिसमें वे भगवान विष्णु के चरणों के पास बैठी हैं।

-मां लक्ष्मी के चांदी से चरण चिह्न खरीदना चाहिए।

-श्रीयंत्र देवी लक्ष्मी का प्रतीक है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

-देवी लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल रखना अनिवार्य है। कमल के पौधे से कमल गट्टा भी मिलता है।

-पूजनकर्ता मूर्तियों के सामने की तरफ बैठें। कलश को लक्ष्मीजी के पास चावलों पर रखें।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button