NewsFEATURED

जाने कौन है वसीम रिजवी, जिन्होंने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म, अब हो रही गिरफ्तारी की मांग

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (Waseem Rizvi converts to Hinduism) एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में हैं। अपने विवादित बयानो को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले वसीम रिजवी ने सोमवार को इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। रिजवी ने यह जानकारी खुद एक वीडियो जारी कर दी। इसके साथ ही वसीम रिजवी का अब नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (Jitendra Narayan Singh Tyagi) हो गया है।

वहीं, रिजवी ने कहा कि धर्म परिवर्तन की यहां पर कोई बात नहीं है, जब मुझको इस्लाम से निकाल दिया गया, तब यह मेरी मर्जी है कि मैं किस धर्म को स्वीकार करूं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है और इतनी उसमें अच्छाइयां हैं जो किसी दूसरे धर्म में नहीं है।

रिजवी ने कहा कि इस्लाम को मैने कभी धर्म नहीं माना। हर शुक्रवार को जुमे की नमाज में मेरे और यति निरसिंहानंद के सर पर ईनाम की राशि बढ़ा दी जाती है। इसलिए मै अपनी मर्जी से आज सनातन धर्म अपना रहा हूं।

कौन है वसीम रिजवी?

वसीम रिजवी का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनका परिवार कश्मीरी मोहल्ले में रहता था। पिता रेलवे में काम करते थे। वसीम रिजवी छठी कक्षा में थे, जब उनके पिता का निधन हो गया था। भाई-बहनों में सबसे बड़े होने की वजह से परिवार की जिम्मेदारी उनपर आ गई। इंटर तक की पढ़ाई के बाद वसीम रिजवी ने नैनीताल के एक कॉलेज में दाखिला लिया। इसके बाद सऊदी अरब चले गए। यहां एक होटल में छोटी सी नौकरी की। इसके कुछ दिनों बाद वह जापान चले गए, जहां एक फैक्ट्री में उनकी जॉब लगी। जापान में नौकरी के बाद वसीम रिजवी अमेरिका गए और यहां एक स्टोर में काम किया।

लखनऊ लौटने पर वसीम रिजवी ने लोगों के बीच उठना-बैठने शुरू किया। धीरे-धीरे उनके सामाजिक संबंध अच्छे होने लगे। इसके बाद उन्होंने नगर निगम का चुनाव लड़ने का फैसला किया। यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। इसके बाद रिजवी वक्फ बोर्ड के मेंबर बने और चेयरमैन के पद तक सफर तय किया। रिजवी करीब 10 साल तक वफ्फ बोर्ड में रहे।

हो रही गिरफ्तारी की मांग

वसीम रिजवी के धर्मपरिवर्तन की खबर सामने आते ही, मुस्लिम समुदाय के लोगो ने उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगे हैं। ट्विटर पर #ARREST_WASEEM_RIZVI ट्रेंड करने लगा है और यह ख़बर लिखे जाने तक, 57 हजार से जायदा लोगो ने #ARREST_WASEEM_RIZVI का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया है।

रिजवी अक्सर इस्लाम को लेकर विवादित बयानबाजी करते रहे हैं। उन्होने कई बार खुद पर जानलेवा हमला किए जाने की आशंका जताई है। रिजवी का कहना है कि उन्होने कुरान की 26 आयतों को कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके चलते मुस्लिम कट्टरपंथी उनकी हत्या करना चाहते हैं।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button