NewsFEATUREDजरूर पढ़ेलाइफस्टाइल

Holika Dahan 2022: जानिए कब है होलिका दहन की पूजा का शुभ महूर्त? भूलकर भी ना करें ये गलतियां हो जाएगा भारी नुकसान

Holika Dahan 2022: होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वहीं होली के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन करने की परंपरा है। इस साल होली का ये पावन पर्व 17 और 18 मार्च को मनाया जाएगा। यानी 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। भारत में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन यानी चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि में आहुति देने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि भी बनी रहती है। 

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

इस बार 17 मार्च, 2022 को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9:20 से शुरू होगा और रात 10:31 मिनट तक रहेगा। 

पूजा विधि 

कई जगह होलिका दहन से पहले पूजा भी की जाती है। पूजा करने के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं। वहीं पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें। इसके बाद पूजा करें और अपने सभी कष्टों को होलिका की अग्नि में जलकर भष्म हो जाने की कामना करें।

होली और होलिका दहन में न करें ये गलतियां

1. होलिका दहन हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए. इस बार होलिका दहन के लिए 1 घंटा 10 मिनट ही शुभ मुहूर्त रहेगा.

2.होलिका के समय महिलाएं सिर खुला न रखें.

3. होली के दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें.

4.दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके होली के दिन भोजन करना अशुभ माना जाता है.

5. होली के दिन नकारात्मक शक्तियां स्रकिय होती है. इसलिए इस दिन देर रात घर से बाहर ना निकलें

 

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button