FEATUREDआज का इतिहासजरूर पढ़ेबड़ी खबर

महात्मा गांधी के बारे में ये 9 बातें, बेशक आप नहीं जानते होंगे

बचपन से ही सभी स्कूल की किताबों में Mahatma Gandhi के बारे में पढ़ते आए हैं, लेकिन गांधी जी से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जो हर किसी को जरूर पता होनी तो चाहिए, लेकिन आज भी कई लोग नहीं जानते। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बारे में नीचे बताई जा रही ये 10 बातें, शायद ही आप जानते हों –

  1. गांधी जी का विवाह मात्र 13 साल की उम्र में हुआ था। शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि गांधी जी की शादी उनसे एक साल बड़ी कस्तूरबा गांधी के साथ हुई थी, और शादी की प्रथाओं को पूरा करने में उन्हें पूरा एक साल लगा। और इसी कारण से वह एक साल तक स्कूल नहीं जा पाए थे।
  2. रेलयात्रा के दौरान एक बार महात्मा गांधी का एक जूता नीचे गिर गया। उन्होंने अपना दूसरा जूता भी फेंक दिया। जब बगल के यात्री ने कारण पूछा तो वे बोले एक जूता मेरे किसी काम नहीं आएगा। कम से कम मिलने वाले को तो दोनों जूते पहनने का मौका मिलेगा।
  3. उन्होंने सदैव अहिंसा को महत्व दिया, लेकिन इसकी शुरुआत कैसे हुई ये कम ही लोग जानते हैं। गांधी जी ने दक्ष‍िण अफ्रीका प्रवास के दौरान 1899 के एंग्लो बोएर युद्ध में स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर मदद की थी। वहीं, उन्होंने जब युद्ध की वि‍भिषिका देखी थी और अहिंसा के रास्ते पर चल पड़े थे।
  4. आपको बता दें कि शांति का नोबेल पुरस्कार गांधी जी को अब तक नहीं मिला है। जी हां, हालांकि उन्हें कुल 5 बार अभी तक इसके लिए नॉमिनेट जरूर किया गया है।
  5. गांधीजी कभी अमेरिका नहीं गए और ना ही कभी प्लेन में बैठे। गांधीजी को फोटो खिंचवाने का बिलकुल भी शौक नहीं था लेकिन आजादी के दौरान सबसे ज्यादा उनके ही फोटो खिंचे गए थे।
  6. दिल्ली के ‘5, तीस जनवरी मार्ग’ पर महात्मा गांधी ने अपनी जिंदगी के अंतिम 144 दिन बिताए थे। और इसी जगह 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी गई।
  7. महात्मा गांधी की जब हत्या हुई तो उनकी शवयात्रा में कितने लोग शामिल हुए, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी शव यात्रा 8 किलोमीटर लंबी थी।
  8. महात्मा गांधी अपने जीवन में प्रत्येक दिन 18 किलोमीटर चलते थे जो कि उनके जीवन काल में धरती के 2 चक्कर लगाने के बराबर था। वे अपनी सेहत के प्रति सजग थे और 110 वर्ष जीना चाहते थे। वह अपने पेट की गर्मी छांटने के लिए उस पर गिली मिट्टी की पट्टियां बांधते थे।
  9. महात्मा गांधी को अंग्रेजी सिखाने वाला आयरलैंड का वासी था। महात्मा गांधी बहुत ही सामान्य अंग्रेजी बोलते थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद कुछ अंग्रेज पत्रकार महात्मा गांधी के पास आए और उनका इंटरव्यू अंग्रेजी में लेने लगे। इस पर महात्मा गांधी हिंदी में बोले मेरा देश अब आजाद हो गया है। अब मैं हिंदी में ही बात करूंगा।
Donate 7c News

हम पूरी तरह विज्ञापन से मुक्त हैं. इसलिए हमें आपके सहयोग की जरूरत है.

7c न्यूज़ की पत्रकारिता के भविष्य के लिए आपका समर्थन महत्वपूर्ण है। अगर आप भी एक तथ्यात्मक, ईमानदार रिपोर्टिंग को महत्वपूर्ण समझते है तो हमारा समर्थन जरूर करे

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button