FEATUREDNewsजरूर पढ़ेबड़ी खबरभारत

ISRO अब रचने जा रहा एक नया इतिहास, अंतरिक्ष में भारत का होगा अपना स्टेशन

भारत अब खुद अपना स्पेस स्टेशन (Space Station) बनाएगा। इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन (K Sivan) ने यह बात कही है। इसरो चीफ डॉ। के सिवन (K Sivan) ने बताया कि भारत अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट गगनयान मिशन का ही विस्तार होगा। सिवन ने बताया कि हमें मानव अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा। इसी के चलते भारत अपना स्पेस स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है।

इससे पहले इसरो प्रमुख के सिवह ने कहा था कि भारत दिसंबर 2021 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजेगा। इसके लिए गगनयान प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। भारतीय वायुसेना 10 अंतरिक्षयात्रियों को अगले दो महीने में खोजेगा। फिर इसरो उनमें से तीन का चयन करेगा। यही तीन अंतरिक्ष यात्री स्पेस में जाएंगे।

क्या होता है स्पेस स्टेशन?

स्पेस स्टेशन को ऑर्बिटल स्टेशन भी कहते है। इसको इंसानों को रहने के लिए सभी सुविधाएं हो ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यानी यह अंतरिक्ष में मानव निर्मित ऐसा स्टेशन है, जिससे पृथ्वी से कोई अंतरिक्ष यान जाकर मिल सकता है। इसके अलावा इसमें इतनी क्षमता होती है कि इस पर अंतरिक्ष यान उतारा जा सके। इन्हें पृथ्वी की लो-ऑर्बिट कक्षा में ही स्थापित किया जाता है। हम आपको बता दें कि स्पेस स्टेशन एक प्रकार का मंच है जहां से पृथ्वी का सर्वेक्षण किया जा सकता है, आकाश के रहस्यों को मालूम किया जा सकता है।

अंतरिक्ष स्टेशन का वजन करीब 20 टन होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष स्टेशन की योजना बनाते समय इसरो अंतरिक्ष पर्यटन के बारे में नहीं सोच रहा है। सिवन ने कहा कि 2022 तक पहले गगनयान मिशन के बाद इस परियोजना को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्हें इस परियोजना के क्रियान्वयन में 5-7 साल लगने की उम्मीद है। हालांकि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन पर आने वाली लागत के संबंध में उन्होंने कुछ नहीं कहा। फिलहाल पृथ्वी की कक्षा में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ही एक मात्र ऐसा स्टेशन है जो पूरी तरह काम कर रहा है। यहां अंतरिक्ष यात्री तमाम प्रयोग करते हैं। चीन की भी अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना है।

Donate 7c News

हम पूरी तरह विज्ञापन से मुक्त हैं. इसलिए हमें आपके सहयोग की जरूरत है.

7c न्यूज़ की पत्रकारिता के भविष्य के लिए आपका समर्थन महत्वपूर्ण है। अगर आप भी एक तथ्यात्मक, ईमानदार रिपोर्टिंग को महत्वपूर्ण समझते है तो हमारा समर्थन जरूर करे

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button