FEATUREDNewsबड़ी खबरराजनीति

दावा : संन्यास के बाद BJP का दामन थाम सकते हैं महेन्द्र सिंह धोनी

सूत्रों के अनुसार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की पिच पर अपनी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। खबरों के अनुसार क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी भाजपा का दामन थामेंगे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने दावा किया कि धोनी BJP में शामिल हो सकते हैं। पासवान ने कहा कि इस संबंध में उनसे काफी समय से बातचीत चल रही है। हालांकि यह फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा। पासवान ने कहा कि धोनी मेरे मित्र हैं, ‘वर्ल्ड फेम’ खिलाड़ी हैं, ऐसे में उनसे भाजपा में आने के लिए बातचीत हुई है।

यह भी पढ़ें: Ind Vs NZ: टेंशन में टीम इंडिया, ड्रेसिंग रूम में बल्ला चबाते दिखे धोनी!

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के दौरान धोनी से मुलाकात की थी और तभी से ये अटकलें तेज हो गयी थी कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के बाद अब एक बार फिर धोनी के संन्यास पे अटकलें लगने लगी हैं।


ब्रेकिंग न्‍यूज, अपडेट, एनालिसिस, ब्‍लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइक, ट्विटर हैंडल फॉलो करें और गूगल प्लस पर जुड़ें

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button