FEATUREDNewsबड़ी खबरभारतराजनीति

मुलायम सिंह यादव की तबियत फिर बिगड़ी, यशोदा अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक Mulayam Singh Yadav की ताब्यात एक बार फिर बिगड़ गई है। मुलायम सिंह को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है की उन्हें पेशाब सम्बंधी दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी जांचे की जा रही है। आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत लगातार खराब हो रही है और ये तीसरी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

लगातार खराब होती तबियत।

बीतें 10 दिनों में मुलायम सिंह यादव कि तबियत कई बार खराब हुई है। जिसके चलते उन्हें करीब तीन बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुक्रवार को मुलायम की तबियत खराब होने के चलते उन्हें संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया था। कुछ दिन पहले भी मुलायम की तबियत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती करवाया गया था।

यह भी पढ़ें: मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ खत्म किया गठबंधन, कह दी ये बड़ी बात

हाई शुगर लेवल से हैं परेशान

मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ दिनों से बढ़ते शुगर लेवल से परेशान हैं। उनके अचानक शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण उन्हें बार बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ रहा है। पिछले दिनों मेदांता के डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करने के बाद बताया था कि वे शुगर और अवसाद की परेशानी से पीड़ित हैं। जिसके चलते बार बार उनके स्वास्‍थ्य में गिरावट हो रही है। गौरतलब है कि लोकसभा में शपथ लेने भी मुलायम सिंह व्हील चेयर पर ही पहुंचे थे और तय समय से पहले ही शपथ ले ली थी।


ब्रेकिंग न्‍यूज, अपडेट, एनालिसिस, ब्‍लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइक, ट्विटर हैंडल फॉलो करें और गूगल प्लस पर जुड़ें

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button