FEATUREDNews

क्या केजरीवाल के खिलाफ निर्भया की मां को टिकट दे सकती है कांग्रेस? जानिये सच

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में निर्भया की मां आशा देवी सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, निर्भया की मां कांग्रेस (Congress) के टिकट पर केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि इसकी घोषणा जल्द हो सकती है।

कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने निर्भया की मां आशा देवी को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्वीट करके दावा किया है कि आशा देवी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐ मां तुझे सलाम… आशा देवी जी आपका स्वागत है। उनके इस ट्वीट के बाद ऐसी संभावना जताई जाने लगी है कि क्या निर्भया की मां कांग्रेस में शामिल हो गई हैं?

बता दें कि निर्भया मामले में फांसी में देरी होने के सवाल पर निर्भया की मां ने कई बार दिल्ली सरकार को निशाने पर भी लिया था। इस दौरान आशा देवी ने यहां तक कहा था कि सरकार दोषियों को बचाना चाहती है।

7c से बात करते समय उन्होंने ये साफ़ किया की उनका कोई भी ऐसा इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैंने कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है। मैं केवल अपनी बेटी को न्याय और दोषियों को फांसी दिलवाना चाहती हूं।”

फांसी में हो रही देरी पर रो पड़ीं निर्भया की मां

कोर्ट निर्भया के चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंड जारी कर चुकी है लेकिन अभी तक फांसी नहीं हुई। कोर्ट ने 22 जनवरी को फांसी की तारीख मुकर्रर की थी। दोषी कानूनी विकल्प का इस्तेमाल कर फांसी में देरी कराने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आज निर्भया की मां आशा देवी रो पड़ीं। उन्होंने आप और बीजेपी दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”मैंने कभी राजनीति पर बात नहीं की। लेकिन अब मैं कहना चाहती हूं कि जब 2012 में घटना हुई, इन्हीं लोगों ने हाथ में तिरंगा लिया और खूब नारे लगाए। रैलियां भी की, लेकिन अब वही लोग एक बच्ची की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।’’

दिल्ली में आठ फरवरी को वोटिंग

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होनी है। नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। अभी तक आम आदमी पार्टी ने ही दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने सभी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। कांग्रेस भी जल्द अपने उम्मीदवारों का एलान कर सकती है।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button