FEATUREDNewsएशियाबड़ी खबरवायरल सचविदेश

क्या Sri Lanka के मुस्लिम खुद मस्जिद तोड़कर हिन्दू धर्म अपना रहे हैं…जानिए सच…

श्रीलंका में ईस्‍टर के मौके पर बीते 21 अप्रैल को हुए सिलसिलेवार 8 बम धमाकों में लगभग 250 लोगों ने अपनी जान गवाई थी। हमलों की जिम्मेदारी एक मुस्लिम कट्टरपंथी समूह ने ली थी। इसके बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हमले होने लगे। बता दें की सोशल मीडिया पर अब दावा किया जा रहा है कि ईस्टर हमलों के बाद श्रीलंका के मुस्लिमों का इस्लाम से भरोसा उठ गया है और अब वे अपने हाथों से मस्जिद तोड़कर हिन्दू धर्म अपना रहे हैं।

फेसबुक के ‘Vinay Kumar’ नामक एक यूजर ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘श्रीलंका में मुसलमान अपने ही हाथों से तोड़ रहे हैं मस्जिद और अपना रहे हैं हिन्दू धर्म. मुस्लिम बोलते हैं कि हमें अब इस्लाम धर्म की घिनौनी और नफ़रत से भरी असलियत समझ आ गयी।’ इन तस्वीरों में कुछ मुस्लिम मस्जिद को हथौड़ों से तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वायरल तस्वीरों का सच जानने के लिए 7c न्यूज़ की टीम ने जब इसका विश्लेषण किया, तो हमें परिणाम में कई साइट्स की खबरें मिली। उन सभी में यही कहा गया है कि आतंकवाद का विरोध करने के लिए श्रीलंका के मुस्लिमों ने श्रीलंका के ईस्टर बम विस्फोटों के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (NTJ) के सदस्यों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले एक मस्जिद को तोड़ दिया गया।

WhatsApp Image 2019 06 23 at 11.59.55 AM e1561271600505
 
 पड़ताल में पाया गया है कि वायरल तस्वीरों को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। श्रीलंका के मुस्लिम अपना धर्म नहीं बदल रहे हैं। गौरतलब है की कथित तौर पर इस मस्जिद का उपयोग प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन तौहीद ज़मात (NTJ) के सदस्यों द्वारा किया जाता था, समूह को पर अप्रैल में द्वीपीय देश पर आत्मघाती विस्फोट करने का संदेह था।

ब्रेकिंग न्‍यूज, अपडेट, एनालिसिस, ब्‍लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइक, ट्विटर हैंडल फॉलो करें और गूगल प्लस पर जुड़ें

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button