FEATUREDNewsजरूर पढ़ेजुर्मभारत

दिल्ली में फिर दोहराया गया निर्भया कांड, इस बार 6 साल की मासूम बनी शिकार

Delhi: दिल्ली के द्वारका इलाके में हैवानियत की शिकार बच्ची की हालत बिगड़ गई है। अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्ची जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। अब तक उसके 3 ऑपरेशन हो चुके हैं। शनिवार को डॉक्टरों ने उसका तीसरा ऑपरेशन किया जिसके बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

राजधानी में 6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी करने वाले को पुलिस ने भले ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया हो, लेकिन इस वहशियाना हरकत के खिलाफ लोगों का गुस्सा फट पड़ा है। द्वारका इलाके में मंगलवार दोपहर हुई इस वारदात के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया और सख्त सजा की मांग की। मंगलवार को बच्ची स्कूल से लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। उसी वक्त आरोपी फ्रूटी दिलाने के बहाने उसे ले गया और डेढ़ किमी दूर सड़क किनारे अंडरपास के नजदीक झाड़ियों में दरिंदगी के बाद तड़पता छोड़ भाग आया।

खुद बाहर आई बच्ची और मांगी मदद

इसके बाद मासूम बच्ची खून से लथपथ हालत में बाहर सड़क तक आई और एक व्यक्ति से मदद मांगी। व्यक्ति ने बच्ची को संभाला और पुलिस को फोन कर सूचित किया। पुलिस ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसके साथ हुए यौन शोषण की पुष्टि की। मासूम बच्ची की हालत इतनी गंभीर थी कि वो अपने नाम के अलावा पुलिस को कुछ और न बता सकी। बाद में पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया।

कुछ दिनों पहले ही आया है दिल्ली

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद नन्हे ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वो कुछ दिन पहले यूपी के बुलंदशहर से काम की तलाश में दिल्ली आया था। इन दिनों वो दिहाड़ी मजदूर के तौर पर यहां काम कर रहा था। वारदात के बाद पुलिस जब उसे ढूंढती हुई पहुंची तो वो नशे की हालत में पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रेप, पोस्को कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पीड़ित बच्ची को देखने सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि, उन्होंने बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से बात की है। सीएम केजरीवाल ने बच्ची के परिवार को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही कोर्ट में केस लड़ने के लिए वकील मुहैया कराने की भी बात कही।

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button