FEATUREDNewsभारतराजनीति

UP उम्मीदवारो की सूची जारी: क्या SP-BSP को धोखा देने वाले है RAHUL GANDHI??

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीते गुरुवार देर शाम उत्तर प्रदेश और गुजरात की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। बता दें की जारी की गयी सूचि में यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम हैं जो इस बार भी अपनी परंपरागत सीटें क्रमश: रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

सूत्रों के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी मिली जिसके बाद इस सूचि को सार्वजनिक कर दिया गया।

बता दें की कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए 11 और गुजरात के लिए चार उम्मीदवारो के नाम घोषित किये हैं। रायबरेली लोकसभा सीट के लिए सोनिया गांधी के उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही उन अटकलों पर भी विराम लग गया जिनमें ये कहा जा रहा था कि सोनिया शायद स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी और उनकी जगह उनकी बेटी प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर कर चुनाव लड़ेंगी।

इमरान मसूद को सहारनपुर से मैदान में उतारा गया है जबकि सलमान खुर्शीद उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

राजू परमार अहमदाबाद पश्चिम से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सीट है। रणजीतसिंह मोहनसिंह राठवा गुजरात में छोटा उदयपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जो अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीट है।

यह भी पढ़े: भारत और रूस के बीच हुआ ये बड़ा समझौता, पाकिस्तान की बढ़ने वाली है टेंशन

सलीम इकबाल शेरवानी उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से और जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के धौरहरा से चुनाव लड़ेंगे।

अन्नू टंडन का मुकाबला उत्तर प्रदेश के उन्नाव और अकबरपुर से राजाराम पाल से होगा। बृज लाल खबरी उत्तर प्रदेश में जालौन आरक्षित सीट से चुनाव लड़ेंगे।

निर्मल खत्री उत्तर प्रदेश में फैजाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि आरपीएन सिंह को कुशीनगर सीट से मैदान में उतारा गया है।

यह सूची ऐसे समय में रिलीज की गयी है जब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में कांग्रेस को शामिल किये जाने की अटकले मीडिया में सुर्खियां बानी हुई हैं। इससे पहले सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को सिर्फ़ दो सीटें दी गई थीं जिन्हें लेने से कांग्रेस ने साफ इंकार कर दिया था।


 ब्रेकिंग न्‍यूज, अपडेट, एनालिसिस, ब्‍लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइक, ट्विटर हैंडल फॉलो करें और गूगल प्लस पर जुड़ें

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button