CricketFEATUREDNewsखेलबड़ी खबर

हार के बाद अनुष्का संग लंदन घूमते दिखे विराट, फैंस बोले- रोहित को दो कप्तानी

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के वर्ल्ड चैम्पियन बनने के साथ ही टूर्नामेंट भी खत्म हो चुका है। लेकिन, कुछ भारतीय क्रिकेटर अब भी इंग्लैंड में हैं।

सेमीफाइनल में भारत की हार ने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया था। विराट और अनुष्का की लंदन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया वायरल हो गयी हैं। बता दे की उन्ही तस्वीरों के चलते कुछ फैंस ने विराट और अनुष्का को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

5 071619104435 3 071619104435

एक बार फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फैंस के निशाने पर आ गए। दोनों लंदन में ही हैं और साथ में वक्त बिता रहे हैं। भारत का वर्ल्ड कप सफर खत्म होने के बाद भी टिकट नहीं मिलने की वजह से टीम इंडिया लंदन में ही रुकी हुई है। हालांकि, टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई वापस लौट आए हैं।

नाराज फैंस ने अब यह मांग कर दी है कि विराट कोहली को हटाकर रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बना देना चाहिए।


Latest Hindi News, एनालिसिस, ब्‍लॉग के लिए फेसबुक पेज लाइक, ट्विटर हैंडल फॉलो करें और गूगल प्लस पर जुड़ें

पूरी ख़बर पढ़े

Leave a Reply

Back to top button